श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्तों संग सजेगा होली मिलन समारोह ,
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - सेक्टर -2 डी डी नगर, स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 28 फरवरी शनिवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।
समारोह के दौरान श्रृद्धालु भगवान संग फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियों को आत्मसात करेंगे ।मंदिर परिसर में होली के पारंपरिक गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियां होगी,जिनके बीच भक्त एक - दूसरे को शुभकामनाएं देंगे, मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य दामोदर शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देना है । उन्होंने सभी श्रृद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर इस भक्तिमय उत्सव का आनंद लेने का आग्रह किया है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.