राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने की अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्यवाही
समाचार
भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
नगर पंचायत गुंडरदेही में नव पदस्थ CMO श्री कोमल सिंह ठाकुर के पद भार ग्रहण करते ही अतिक्रमण कारीयो में मचा हड़कम
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरु । आज गुंडरदेही के चैनगंज मे तीजबाई यादव पति छन्नू लाल यादव द्वारा शासकीय भूमि मे अवैध अतिक्रमण कर रखा था
जिस पर बुलडोजर की कार्रवाई की गयी नगर पंचायत की टीम जिसमे राजस्व प्रभारी मनीष मिश्रा, आर आई, पटवारी एवं पुलिस प्रशासन की टीम पहले चैनगंज के वार्ड 15 में पहुंची। यहां अवैध ढंग से शासकीय जमीन पर कब्जा पर बुलडोजर चलाया गया। नगर पंचायत ने इन्हें पूर्व में भी नोटिस जारी किया था, इसके बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। जिसे देखते हुए टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरे हिस्से को अतिक्रमण मुक्त किया। नगर पंचायत मे अतिक्रमण कर्ता को अवैध कब्जा एवं निर्माण हटाने के निर्देश जारी किए। नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कोमल सिंह ठाकुर ने कहा आगे अतिक्रमण कर्ताओं के ऊपर बुलडोजर कार्यवाही जारी रहेगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.