Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 19, 2026

समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन



कवर्धा, 18 फरवरी 2026। समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों के दिव्यांग बच्चों सहित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन श्री भगत पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नितेश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लोकचंद साहू, श्री खिलेश्वर साहू एवं श्री नरेन्द्र मानिकपुरी उपस्थित रहे। जिला मिशन समन्वयक श्री विनोद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

दिव्यांग बच्चों के खेलकूद कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता साहू एवं श्री जितेंद्र झांगरे की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 145 बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तर पर सहसपुर लोहारा सहित कवर्धा, पंडरिया एवं बोड़ला विकासखंड के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री भगत पटेल, श्री नितेश अग्रवाल, श्री लोकचंद साहू, श्री खिलेश्वर साहू एवं श्री नरेन्द्र मानिकपुरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मंच प्रदान करना एवं समाज में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री राकेश चंद्रवंशी, श्री राजेश कौशिक, श्री राजू चंद्रवंशी एवं बीआरसी बोड़ला श्री राजेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। चारों विकासखंडों के बीआरसी श्री नरेश सोनी, श्री विनोद पुरी गोस्वामी, श्रीमती होमबाई साहू, श्रीमती रेशमा मिश्रा, श्रीमती नीलम साहू तथा सूचना प्रबंधक बोड़ला एवं परियोजना कार्यालय के श्री तुकाराम यादव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad