"सरकारी मॉडल स्कूल साणंद" में "विश्व मातृभाषा दिवस" तथा दसवी एवं बारहवीं के छात्रों की विदाई के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अहमदाबाद। 21 फरवरी 2026 (शनिवार) की सुबह "सरकारी मॉडल स्कूल साणंद" में "विश्व मातृभाषा दिवस" तथा दसवी एवं बारहवीं के छात्रों की विदाई के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ग़ज़लकार एवं कवि श्री विजय तिवारी जी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी रचनाओं तथा वक्तव्य से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के आचार्य श्री विनोदकुमार मगरवाडिया जी की अध्यक्षता एवं विद्यालय के जीवविज्ञान के शिक्षक श्री मुकेशकुमार पाण्डेय के संयोजन तथा मंच संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा वक्तव्य, गीत एवं संगीत की बेहतरीन प्रस्तुतियां की गई जो विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगी। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की प्रवेशिका तथा लेखन किट का वितरण भी किया गया ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.