Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 27, 2026

सलकपानी में देर रात चोरी,बसना थाना क्षेत्र की घटना, बटुक कार्यक्रम में गए थे परिजन

 सलकपानी में देर रात चोरी,बसना थाना क्षेत्र की घटना, बटुक कार्यक्रम में गए थे परिजन



बसना. बसना थाना क्षेत्र के सलकपानी गांव में चोरों हौसले इतने बुलंद हैं कि घर में सोते बुजुर्ग के कमरे के दरवाज़े के बाहर के कुण्डी को  बंद करके, पूरी घर को खंगाल कर लाखो की चोरी कर डाली, 


सलकपानी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा नें बताया की उनके नाती फणीश्वर दास का बटुक नयन संस्कार मांगलिक कार्यक्रम हरि लक्ष्मी विप्र भवन हाई स्कूल रोड बसना में 25  फरवरी से 28 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार गया हुआ था परंतु रात्रि 10:00 बजे तक श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जी घर सुना ना हो जाए जाकर सलकपानी में विश्राम करनें आ जाते हैं आज देर रात 25- 26 फरवरी के दरमियानी रात 10:00 बजे कृष्ण कुमार मिश्रा सालक पानी घर पहुंच कर एक कमरे में सो रहे थे, सुनसान होने के अंदेशा से कुछ अज्ञात चोरों का दल मध्य रात्रि में उनके घर में किसी तरह से घुस गए और अंदर पहुंचने के बाद एक कमरे में उन्हें घर मालिक के सोने के दशा में नाक बजने से घर मेंआदमी होने का आहट सुनाई दिया, परंतु उस कमरे को चोरों नें बाहर से कुंडी लगाकर बाकी कमरों में स्थित अलमारी एवं दराज आदि जगहों से  चोरी करके लाखों रुपए के गहने एवं सामान से हाथ साफ कर दिया

 कृष्ण कुमार मिश्रा जी ने बताया कि वह कार्यक्रम में थके हुए आए हुए थे उन्हें अचानक नींद लग गई सुबह जब उनकी आंख खुली तब उन घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था दो लैपटॉप सोने के गहने चांदी की8-10जोड़ी पायल तथा कमरे में रखे एक लाख बीस हजार से अधिक की रकम चोरों ने चोरी कर डाली, चोरों को भली भांति ज्ञात था कि मिश्रा दंपति उनके नाती के बटुक संस्कार में तीन-चार दिन बाहर रहेंगे सुनसान घर में चोरी करने पहुंचे चोरों नें रखवाली करने पहुँचे सो रहे बुजुर्ग के कमरे के बाहर की कुण्डी लगाकर का लाखो की चोरी कर डाली।जिसकी सूचना बसना थाना दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad