Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 25, 2026

कलेक्टर ने विद्यार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश

 कलेक्टर ने विद्यार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश



कवर्धा, 25 फरवरी, 2026।  कबीरधाम जिले के अंतर्गत समस्त शालाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जिला अंतर्गत राज्य छात्रवृत्ति के लिए पंजीकृत 61,776 विद्यार्थियों का आधार सीडिंग किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है कि जिले के अंतर्गत संचालित समस्त बैंकों द्वारा विद्यालयों में शिविर आयोजित कर अध्ययनरत विद्यार्थियों के निःशुल्क आधार-सीडेड खाते खोले जाएं। साथ ही जिन विद्यार्थियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं है, उनके खातों की आधार सीडिंग कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad