पवनी में झेरिया धोबी समाज की नई कार्यकारिणी गठित, प्रभाकर कर्ष निर्विरोध अध्यक्ष
, संभाग बिलासपुर के अधीनस्थ परिक्षेत्र पवनी की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को स्थानीय साहू धर्मशाला में शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने एवं नवनिर्वाचित टीम को आशीर्वाद देने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह कर्ष, हसवा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री कोमल कर्ष, संयुक्त पवनी परिक्षेत्र के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान शिवरीनारायण परिक्षेत्र के कोषाध्यक्ष श्री संतोष कर्ष तथा शिवरीनारायण से श्री लक्ष्मी कर्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (परिक्षेत्र पवनी)
अध्यक्ष: श्री प्रभाकर कर्ष (बिलाईगढ़)
उपाध्यक्ष: श्री डमरू लाल कर्ष (कोलडीपा)
कोषाध्यक्ष: श्री डोला मणी कर्ष (बिलारी)
सचिव: श्री गंगा राम नागेश (धारासीव)
सह सचिव: श्री खोल बहरा कर्ष (भण्डोरा)
एकता और विकास का संकल्प
परिणामों की घोषणा के बाद पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह कर्ष एवं अन्य वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के उत्साह से समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रभाकर कर्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
संभागीय निर्वाचन कमेटी बिलासपुर ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने पर नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.