Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 30, 2026

जिलें में 01 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन* जिले के ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसील कार्यालय मुख्यालयों में होगा राजस्व पखवाड़ा 3 चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा, समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

 जिलें में 01 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन*



जिले के ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसील कार्यालय मुख्यालयों में होगा राजस्व पखवाड़ा


3 चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा, समस्याओं का किया जाएगा निराकरण


कवर्धा, 30 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा शिविर 3 चरणों में किया जाएगा पहला 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा 04 मई से 18 मई और तीसरा  चरण 01 जून से 15 जून तक आयोजित होगा। इस राजस्व पखवाड़ा में कबीरधाम जिले में सभी 8 तहसीलों अंतर्गत पटवारी हल्के एवं उनके अधीन आने वाले ग्राम पंचायतांे  में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तहसील मुख्यालय भी शामिल है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी तहसील के अतंर्गत राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राजस्व शिविर के लिए ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कर लिया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों से लभांन्वित ग्रामों के किसानों को राजस्व शिविर की जानकारी देने और संबंधित कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को राजस्व शिविर के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि राज्य शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर 3 चरणों में किया जाएगा पहला 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा 04 मई से 18 मई और तीसरा  चरण 01 जून से 15 जून तक आयोजन किया जाएगा। इसके अतर्गत तहसील मुख्यालय सहित पटवारी हल्के एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों का चयन राजस्व शिविर के आयोजन के लिए किया गया है। इस राजस्व पखवाड़ा में राजस्व संबंधित समस्याओं का आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा,  अद्यतन, बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रृटि सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी, सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का आवेदन प्राप्त करना एवं निराकरण किया जाएगा।


तहसीलवार राजस्व पखवाड़ा की जानकारी


पहला चरण में शिविर


तहसील कवर्धा अंतर्गत 01 अप्रैल को खड़ौदाखुर्द, 06 अप्रैल को जरती, 09 अप्रैल को तहसील कार्यालय कवर्धा, 15 को धमकी में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। तहसील पिपरिया अंतर्गत 01 अप्रैल को कोठार, 06 को गांगपुर, 8 को धनौरा, 10 को चचेड़ी, 15 को दशरंगपुर, रेंगाखार तहतसल अंतर्गत 8 को धानीखुंटा और 18 को डोंगरिया में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।


दूसरा चरण में शिविर


तहसील कवर्धा अंतर्गत 04 मई को रवेली, 08 मई को नेवारी, 14 मई को भागूटोला, 18 मई को बम्हनी, पिपरिया तहसील अंतर्गत 04 मई को बिरकोना, 08 मई को मक्के, 14 मई को मरका, 18 मई को सोनपुरी, सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत 04 मई को उड़ियाकला, 07 मई को भिंभौरी, 11 मई को सिंघनगढ़, 14 मई को बा. चारभाठा, 18 मई को गौरमाटी, कुण्डा तहसील अंतर्गत 04 मई को सोढ़ा, 08 मई को बोड़तराखुर्द, 14 मई को गिरधारी कांपा, 18 मई को सैहामालगी, कुकदूर तहसील अंतर्गत 04 मई को नउर, 11 मई को देवसरा, पंडरिया तहसील अंतर्गत 04 मई को कामठी, 07 मई को उदका 11 मई को कोड़ापुरी, 13 और 15 मई को तहसील कार्यालय पंडरिया, 18 मई को नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला तहसील अंतर्गत 04 मई को तरेगांव जंगल, 07 मई को कबराटोला, 11 मई को नेउरगांवकला, 13 मई को राजानवागांव, 18 मई बहनाखोदरा, रंेगाखार तहसील अंतर्गत 04 मई को बम्हनी, 11 मई को रंेगाखार कला और 18 मई को मिनमिनिया जंगल में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।


तीसरा चरण में शिविर


तहसील कवर्धा अंतर्गत 01 जून को जेवड़नखुर्द, 08 जून को रवेली, 15 जून को छिरहा, पिपरिया तहसील अंतर्गत 01 जून को तहसील कार्यालय पिपरिया, 04 जून को खैरझिटी, 08 जून को धौराबंद, 11 जून को नगर पंचायत इंदौरी, 15 जून को कोसमंदा, सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत अंतर्गत 01 जून को तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा, 04 जून को सिल्हाटी, 08 जून को रणवीरपुर, 11 जून को दानीघटोली, 15 जून को गोरखपुर, कुण्डा तहसील अंतर्गत 01 जून को भगतपुर, 08 जून को महली, 15 जून को डोंगरियाखुर्द, कुकदूर तहसील अंतर्गत 01 जून को पोलमी, पंडरिया तहसील अंतर्गत 01 जून को कोदवागोड़ान, 04 जून को कांपादाह, 11 जून को रमतला, 15 जून को पाढ़ी, बोड़ला तहसील अंतर्गत 01 जून को बैजलपुर, 04 जून को सारंगपुरकला, 11 जून को तहसील कार्यालय बोड़ला, 15 जून को खैरबनाकला, रेंगाखार तहसील अंतर्गत 01 जून को झलमला और 15 जून को उसरवाही में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad