राजनांदगॉव
थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही।
झपटमारी के प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
आरोपी द्वारा अपने एक नाबालिग के साथ मिलकर प्रार्थी के जेब से 12200 रूपये छिने थे जिसमें से नगदी रकम 5770 रूपये बरामद।
नाम आरोपी :- सुरेन्द्र बांसफोड़ उर्फ गोलिया पिता स्व0 बिरेन्द्र बांसफोड़ उम्र 24 वर्ष साकिन नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
दिनांक 19.03.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.03.2026 को रात्रि 20ः00 से 20ः40 बजें के मध्य नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव के पास से गुजर रहा था, कि गोलिया नामक लड़का जो देवार बस्ती नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव में रहता है, जिसके साथ एक लड़का था, इसे आवाज देने पर रूका तो इसे जोरदार झापड़ मारकर विवाद करने लगा, नशे में था, धक्का देकर इसके पॉकेट में हाथ डालकर पॉकेट में रखे नगदी 12200 रूपये को निकाल कर भाग जाना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 162/26 धारा 304 (1), 3 (5) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों तत्काल अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मिलन सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पतासाजी कर आरोपी सुरेन्द्र बांसफोड़ उर्फ गोलिया पिता स्व0 बिरेन्द्र बांसफोड़ उम्र 24 वर्ष साकिन नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) घेराबंदी पकड़ा गया, पूछताछ पर जुर्म स्वीकार कर 12200 रूपये में से 5000 रू0 को छोटा बच्चा को देना तथा बाकी पैसा स्वयं रखना उसमें से 6200 रू0 को ताश खेलते समय हार जाना 1000 रू0 बचा होना बताया। दूसरा आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को उसके परिजन के समक्ष पूछताछ करने पर 5000 रू0 प्राप्त करना जिसमें से 230 रू0 खाने पीने में खर्च होना एवं 4770 रू0 बचा होना बताया, कुल 5770 रूपये प्रकरण में जप्त कर आरोपी सुरेन्द्र बांसफोड़ उर्फ गोलिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया, एवं विधि से संघर्षरत बालक का प्रपत्र 01 नियम 8 (1), 8 (5) भा0ना0सु0सं0 प्रपत्र भरकर परिजन को सुपूर्द किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 20.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल दाखिल किया गया। आरोपी सुरेन्द्र बांसफोड़ उर्फ गोलिया के खिलॉफ पूर्व में चोरी एवं मारपीट के मामले में चालानी काय्रवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं निरीक्षक मिलन सिंह, सउनि0 गणेश चौहान एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.