दिनांक – 21 मार्च 2026
जिला – विदिशा
थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 2 वर्ष से फरार एवं 10 हजार के इनामी दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चोरी, नकबजनी एवं गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
प्रकरण – आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला (धारा 306, 34 IPC):
दिनांक 21.05.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक एवं युवती के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीरता से जांच करते हुए मर्ग क्रमांक 56/24 एवं 57/24 कायम किया गया। जांच उपरांत अपराध क्रमांक 579/24 धारा 306, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसमें कुल 6 आरोपियों को नामजद किया गया था।
चार आरोपियों को पूर्व में किया गया था गिरफ्तार:
प्रकरण में 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि 2 आरोपी घटना दिनांक से लगभग 2 वर्षों से फरार चल रहे थे, जिन पर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित था।
आरोपियों की गिरफ्तारी:
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 19.03.2026 को जिला टीकमगढ़ से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
जुगल किशोर केवट पिता मनोहर केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी गया जीतपुरा, थाना मोहनगढ़, जिला टीकमगढ़
राहुल चादर पिता धनीराम चादर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कूड़ीला, थाना कूड़ीला, जिला टीकमगढ़ पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक रघुराज सिंह, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक अजय सिकरवार एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की विशेष भूमिका रही। टीम के संयुक्त प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
विदिशा पुलिस की अपील:
विदिशा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.