राजधानी रायपुर में चेटीचण्ड महोत्सव की धूम रही, भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाया उत्सव ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर-विविधता में एकता का प्रतीक भारत एक अद्भुत जगह है, जहां अनगिनत संस्कृतियां एकाकार होती हैं, यहां अनेकों धर्मों और मतों को मानने वाले लोग रहते हैं जो असंख्य त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हैं।
सिंधी समुदाय का त्योहार चेटीचंड भी एक ऐसा ही त्योहार है।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा यहापंचायत के युवा विंग ने भव्य शोभायात्रा निकाली और शारदा चौक के समीप मंच से भव्य महोत्सव मनाया । यहां मंच पर डुप्लीकेट शाहरुख खान, पुष्पा सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सिंधी समाज के भजन गायक अमित उदासी, जतिन उदासी के साथ टीम उपस्थित रही। यह महोत्सव वरुण देव (जल देवता) सांई झूलेलाल का जन्मदिन का महोत्सव है। चेटीचंड नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। चेटीचंड सिंधी समुदाय के नववर्ष की शुरूआत माना गया है।
उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
सिंधी समुदाय के लोंगो ने चेटीचंड का भव्य उत्सव मनाया ,
जरूरतमंदों को भोजन तथा कपड़े देने जैसे धर्मार्थ कार्य किए गए
भव्य आयोजन संपन्न हुआ ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.