Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 31, 2026

ग्राम तुमडीबोड़ में लोक मंडाई के दौरान शराब-पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहनो को किया गया जप्त लोक मंडाई में अचानक बारीश से हुये भगदड में गुम हुये बच्चो को पुलिस ने परिवार से मिलाया लोक मंडाई कृषी मेला में पुलिस ने एक चाकु लेकर घुम रहे व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

 राजनांदगांव


ग्राम तुमडीबोड़ में लोक मंडाई के दौरान शराब-पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहनो को किया गया जप्त




लोक मंडाई में अचानक बारीश से हुये भगदड में गुम हुये बच्चो को पुलिस ने परिवार से मिलाया


लोक मंडाई कृषी मेला में पुलिस ने एक चाकु लेकर घुम रहे व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही


ग्राम तुमडीबोड़ में आयोजित तीन दिवसीय लोक मंडाई एंव कृषी मेला के दौरान पुलिस चौकी तुमडीबोड़ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देश में पुलिस चौकी प्रभारी तुमडीबोड, निरीक्षक दिलीप कुमार पटेल द्वारा मेला स्थल तुमडीबोड़-डोंगरगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान 02 कार एवं 02 मोटरसाइकिल चालकों को अत्यधिक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके वाहन जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही ग्रामीणो को नशे में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। 

मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात राजनादगांव पुलिस बल ने अचानक हुई बारिश के दौरान अफरा तफरी से भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़े 07 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित परिवार वालो का पता तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया, जिससे परिजनों में राहत एवं खुशी का माहौल बना।

# इसी दौरान मेला स्थल में एक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिनेन्द्र पाल पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष साकिन तुमडीबोड़ रामनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू, (जिसकी कुल लंबाई 30.4 से.मी. फल 19.4 से.मी. एवं मूठ 11 से.मी.) बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चौकी तुमडीबोड़ में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मड़ाई मेला दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों पर राजनांदगांव पुलिस को शक्त नजर रखी गई है


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad