राजनांदगांव
शुष्क दिवस पर थाना डोंगरगांव की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही
भारत ढाबा से 07 पेटी अवैध मदिरा बरामद
ढाबा मालिक को भेजा गया जेल
आरोपी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी
शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती
28,800/रूपये बरामद
विवरण - शुष्क दिवस में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन पर कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम मे दिनांक 04.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, भारत ढाबा अमलीडीह का संचालक निजामुद्दीन अंसारी ऊर्फ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी उम्र 34 वर्ष वार्ड नंबर 15 मटिया रोड डोंगरगांव अपने भारत ढाबा मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/-रूपये कुल 336 पौवा, जुमला 60.480 बल्क लीटर (07 पेटी) किमती 28,800/रूपये जप्त की गई। आरोपी का नाम पूछने पर स्वयं का नाम निजामुद्दीन अंसारी ऊर्फ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी उम्र 34 वर्ष वार्ड नंबर 15 मटिया रोड डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया बरामद शराब को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।
थाना डोंगरगांव द्वारा ये कार्यवाही लगातार जारी है। इस कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, प्रधान आरक्षक 856 बृजमोहन यादव, आरक्षक 120 बीसराम वर्मा एवं आर0 1252 दीपक जाटवर, महिला आरक्षक 114 राजकुमारी रत्नाकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.