शराब सेवन कर वाहन चलाना युवक को पड़ा भारी
मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुये 10,000/रू किया गया जुर्माना
तिल्दा नेवरा - वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन एवं शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस के द्वारा प्रतिदिन लगातार शहर के प्रमुख रोड पर मोटर व्हीकल चेकिंग के दौरान एक युवक अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG-04 -CW- 6204 में शराब सेवन कर वाहन मे शहर के व्यस्त मार्गो से गुजर रहा था जिससे आम नागरिको को कठिनाईयों का सामना करना पड रहा था। मोटर सायकल चालक को रोक कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने हिदायत देकर चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत् कार्यवाही कर 10,000/रू का चालान किया गया है।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.