लतीफ कुमार साहू कमाण्डेन्ट 228 वाहिनी के रि.पु. बल के मार्गदर्शन में गाँव इंजराम में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन
सुकमा जिला ग्राम पंचायत इंजराम गाँव में एफ/228 वाहिनी के.रि.पु. बल द्वारा सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें इंजराम, फंदीगुडा, इरफागुड़ा, आसीरगुड़ा, डोण्ड्रा, चिकलगुड़ा और भोरगुड़ा गाँव के ग्रामवासी शामिल हुए। प्रोग्राम में ग्रामीणों को उनके जरूरत के अनुसार कंबल, साड़ी, लुंगी, चप्पल, सोलर लालटेन, हाण्डी, कड़ाही, स्कूल बैग, किकट बैट, फुटबॉल, बॉलीबॉल, छाता इत्यादि सामान बॉटा गया जिसमें लगभग 300 ग्रामीण लाभान्वित हुए तथा भोजन खिलाकर ग्रामीणों को विदाई किया गया। इस अवसर पर लतीफ कुमार साह, कमाण्डेंट 228 बटालियन के.रि.पु.बल, डॉ. बिनोद कुमार टोप्पो सी. एम.ओ. 50 बटा. संदीप साल्या, उप. कमा. 228 बटा., सुजीत कुमार, उप. कमा. 228 बटा, डॉ. नितेश कुमार सिंह, एस.एम.ओ. 50 बटा., एफ/228 समवाय के कमान अधिकारी निरीक्षक राजेश कुमार, राजा राव सेलवम, सरपंच इंजराम, पण्डा मुकेश पंचायत उप सचिव सविता पण्डा, जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण शामिल थे।
CNI NEWS buro Raipur CG


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.