पिथौरा में संस्कार मल्टी टैलेंट क्लासेस का शुभारंभ 29 मार्च से
बीपीएल परिवार की महिलाओं छात्राओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था
पिथौरा /महासमुंद जिला के संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के द्वारा ग्रीष्मकाल में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक ही छत के नीचे विभिन्न कौशल विकास हेतु जिला स्तरीय मल्टी टैलेंट संस्कार समर कैंप का शुभारंभ प्रतिभा पब्लिक विद्यालय रावण भाटापारा पिथौरा में दिनांक 29 मार्च दिन रविवार को आयोजित की गई है। इस समर क्लास के विषय में समर क्लासेज के डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया यह समर कैंप 1 अप्रैल से 10 मई तक पुरे 40 दिनों तक चलेगी जिसमें स्कूलों के बच्चे के साथ सभी उम्र वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। इस कैंप में बीपीएल परिवार की महिलाओं व छात्राओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है। जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल सके। तथा प्रशिक्षण पश्चात आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।जिला में इस तरह की यह पहला प्रशिक्षण संस्थान है जो महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न विधाओं में लगातार 9 वर्षों से प्रशिक्षण संचालित कर रही है। आयोजन के शुभारंभ अवसर में संस्कार शिक्षण संस्थान से जुड़े व अन्य जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।इस मल्टीटैलेंट समर क्लास कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्पोकन इंग्लिश, कंप्यूटर, डांस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, माइक पर बोलने की कला, पत्रकारिता, एंकरिंग, स्केटिंग, सिंगिंग, ड्रामा, क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश ग्रामर, योग, प्राणायाम, एरोबिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग-पेंटिंग खगोलीय विज्ञान पर एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप विज्ञान के चमत्कार जादू व अन्य रचनात्मक ट्रेनिंग कुशल प्रशिक्षक द्वारा दिया जाएगा। तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात समापन अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.