Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 28, 2026

पिथौरा में 30 से भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान!

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


पिथौरा में 30 से भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान



पिथौरा - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अहवाहन पर पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण मंडलों में आयोजित किया जाना है। 

           

इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एतराम साहू के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के भी सभी 20 मंडलो में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है ।पिथौरा मंडल में आगामी 30 व 31 मार्च को स्थानीय अग्रसेन भवन में पिथौरा मंडल के 50 पोलिंग बूथ के सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है ।

                     भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि मंडल के 200 से भी अधिक कार्यकर्ता 2 दिनों तक लगातार प्रदेश  व जिले से आये नेताओ से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है । पार्टी संगठन के हर गतिविधि , रीति नीति एवं संगठन के सिद्धांतों एवं डॉ दीनदयाल उपाध्याय की अत्योदय की सोच को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है ।

                  प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी गई है । प्रशिक्षण में संचालन टोली में भाजपा महामंत्री जतिन ठक्कर,उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान, श्रीमती छमा गोयल , सुरेंद्र साहू , व्यवस्था प्रमुख में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये , प्रियरंजन कोसरिया , आलोक त्रिपाठी , मंच संचालन - भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा , जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी , विक्की सलूजा , यातायात प्रमुख - अनूप टांडी , दुलीकेशन साहू , मंच प्रमुख - राजेश चौधरी , किशोर पटेल , भोजन प्रमुख- मन्नूलाल ठाकुर , केशव पटेल , चाय अल्पाहार प्रभारी - दुर्गेश डड़सेना , पंचराम मटियारा, स्वछता प्रभारी - पुष्पकात पटेल , संदीप सेन , गीत प्रमुख - छमा गोयल , महिला मोर्चा , शाखा संघ प्रमुख - बोधिराम चौधरी , जसबीर आजमानी , जल प्रमुख - भीमा रौतिया , बबलु सोनी , अतिथि सत्कार - आलोक त्रिपाठी , प्रियांशु दीक्षित , पंजीयन प्रमुख - विजय राज पटेल , तुषार बंसल बनाये गए है। आवासीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में आज बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा , जिला कोषाध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये , मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर , जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, विक्की सलूजा , आलोक त्रिपाठी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दुर्गेश सिन्हा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित , राजेश चौधरी , दुलीकेशन साहू,  पंचराम मटियारा , महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकूवर सिन्हा , मधुरिमा पांडे , अनुप टांडी , किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव पटेल ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष भीमा रौतिया , तुषार बंसल , पवन अग्रवाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad