Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 28, 2026

सिमगा में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, युवा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

 सिमगा में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, युवा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता



सिमगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू के प्रथम सिमगा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जयस्तंभ चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पटाखों की गूंज और नारों के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता हेमंत साहू ने किया।




स्वागत के दौरान प्रदेश पदाधिकारीगण—रोबिन साहू, विक्रमादित्य साहू, जितेन्द्र साहू, हर्ष साहू, मनीष साहू, शेखर साहू और लोकेश साहू का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इसके पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू सहित सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में शशिकांत साहू ने संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुरली साहू, हितेश साहू, रोशन साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू , पूर्व सरपंच अभिषेक साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष राहुल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, तहसील मिडिया प्रभारी ओंकार साहू, राजा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad