मददेड थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण युवको से मार पीट करने वाले 08 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
मददेड थाना पुलिस की तवरित कार्यवाही।
घटना की गम्भीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर के दिशा निर्देश में तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गई। और पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप घटना के 24 घंटे के भीतर प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को दिनांक 27/03/2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
दिनांक 26/03/2026 को दम्पाया निवासी सुनील लम्बाडी़ द्वारा थाना प्रभारी मददेड को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कि ग्राम वंगापल्ली के करीब 20- 25 व्यक्तियों द्वारा विकास कावटी और सुनील कावटी के साथ लाठी डंडा एवं हाथ मुक्का से मार पीट किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बीजापुर डा0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा किसी प्रकार की अफवाह से बचने के लिए क्षेत्र की जनता के एडवाईजरी जारी की गई तथा समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एव ग्राम पंचायत प्रमुख की बैठक आयोजित कर इस प्रकार की अफवाह से बचने एवं सतर्क रहने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.