आई पी एल 19 सीजन का आज से आगाज,आर.सी.बी.और एस.आर.एच के बीच होगी भिड़ंत।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। बेंगलुरु - क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय संस्करण का आज से आगाज हो रहा है, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 पीड़ितों के सम्मान में ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का निर्णय लिया है। आइ पी एल 2025 में आरसीबी ने यह खिताब अपने नाम किया था, और एक जश्न 4 जून 2025 में आयोजित किया था जिसमें 11 क्रिकेट प्रेमीयों की भगदड़ में जान चली गई थी। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.