नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निकाली गई भव्य रैली।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर के मुख्यालय से "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में नशे की बुराइयों का खात्मा करना था। "नशा नाश का घर है" के सार्थक नारे के साथ आयोजित की गई ।इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने समाज में फैली इस बुराई के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई।
फाउंडेशन की निदेशक ने इस अवसर पर कहा, "हमारा संकल्प है कि हम समाज से नशे को पूरी तरह समाप्त करेंगे, और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारा समाज नशा मुक्त नहीं हो जाता।" संस्था ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनका सहयोग इस प्रयास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा। यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इसका प्रभाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.