Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 19, 2026

ऑटो से हो रही थी गाजा की तस्करी नार्कोटेक्स विभाग भोपाल की कार्यवाही : उड़ीसा से लाई गई 75 किग्रा. गाजा की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

ऑटो से हो रही थी गाजा की तस्करी



नार्कोटेक्स विभाग भोपाल की कार्यवाही : उड़ीसा से लाई गई 75 किग्रा. गाजा की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सी एन आई न्यूज 

 सिवनी जिले के विकासखंड मुख्यालय घंसौर में भोपाल नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। टोल नाके के पास एक ऑटो से करीब 75 किलो गांजा जब्त किया गया है।


मिली जानकारी अनुसार भोपाल से आई नार्कोटिक्स टीम को मुखबिर से गांजा तस्करी की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घंसौर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो एमपी 04 ए आर ए 6965 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 75 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश के विदिशा की ओर खपाने की तैयारी थी। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से साफ है कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम रामबाबू मीना पिता रामेश्वर मीना 36 वर्ष ग्राम भाटनी पोस्ट जिला विदिशा, इमरत सिंह मीना 46 वर्ष निवासी गंज बासौदा जिला विदिशा शामिल है, दोनों से घंसौर थाने में


पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जाएगा।


 घसौर थाना पुलिस के ऊपर भी बड़े सवाल उठ रहे इतनी बड़ी गाँजा की तस्करी पुलिस के नाक के नीचे कैसे चल रही है

ज़िला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad