विश्वविद्यालय प्रावीण्य सूची में बिलाईगढ़ महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन
बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्र 2024-25 में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की प्रावीण्य (टॉप-10) सूची में स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
महाविद्यालय की एम.एस-सी. (वनस्पति शास्त्र) की छात्रा मेघा देवांगन ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। वहीं एम.एस-सी. (रसायन शास्त्र) की छात्रा प्रीति ने सातवां स्थान हासिल कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर वनस्पति शास्त्र विभाग के शिक्षक दीपक कुमार कुर्रे, हिमांशी साहू, नैना निराला तथा रसायन शास्त्र विभाग के शिक्षक दीपक पटेल, दूज बाई भारद्वाज एवं लेविस ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र, विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष यू.एस. भारद्वाज एवं वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक सुनीता विक्रम कोशले, पंकज साहू और टी.एस. ध्रुव सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद सीमित संसाधनों में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देना महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यार्थियों की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.