Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 19, 2026

विधायक कविता प्राण लहरे की सक्रियता से मिली बड़ी सौगात: गिधौरी–शिवरीनारायण मार्ग के सीसी निर्माण को 79.44 लाख की स्वीकृति

 विधायक कविता प्राण लहरे की सक्रियता से मिली बड़ी सौगात: गिधौरी–शिवरीनारायण मार्ग के सीसी निर्माण को 79.44 लाख की स्वीकृति



बिलाईगढ़। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए बिलाईगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे की सक्रियता, जनहित के प्रति उनके समर्पण और लगातार प्रयासों का एक और बड़ा परिणाम सामने आया है। गिधौरी चौक से शिवरीनारायण महानदी पुल तक पहुँच मार्ग (लंबाई 300 मीटर) के सीमेंट कांक्रीट (सीसी) निर्माण कार्य हेतु 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।


यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे आमजन को विशेषकर बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों की लगातार मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने इस समस्या को प्राथमिकता में रखा और शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप अब इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल पाई है।


सीसी सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह मार्ग गिधौरी और शिवरीनारायण के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


स्वीकृति मिलने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक कविता प्राण लहरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना के चलते ही यह बहुप्रतीक्षित कार्य संभव हो सका है।


लोगों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समयसीमा में पूर्ण होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad