Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 25, 2026

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



बिलाईगढ़।

सरिया पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 170 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG11 BM 7318) से उड़ीसा की ओर से सरिया की तरफ गांजा लेकर आ रहे हैं।


सूचना के आधार पर सरिया थाना के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हसन मोहम्मद (38 वर्ष), निवासी पाठ थाना सकरी जिला बिलासपुर तथा अलीम खान (53 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा बताया।


तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे सफेद प्लास्टिक बोरी से 8 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है। इसके अलावा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (कीमत 50 हजार रुपये) और एक मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यम मंडलोई, सुरेंद्र सिदार, विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिलीप साव, नर्मदा यादव, सूरज सिदार सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad