Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 25, 2026

रवान में मासूम से मारपीट का मामला गरमाया, समाज में आक्रोश; दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

 रवान में मासूम से मारपीट का मामला गरमाया, समाज में आक्रोश; दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज



बलौदाबाजार क्षेत्र के ग्राम रवान में स्थित अंबुजा अडानी प्लांट के सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पूरे साहू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है और लगातार बैठकों का दौर जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रवान निवासी 11 वर्षीय बालक दिनेश्वर साहू (पिता – स्वर्गीय पदुम साहू) के साथ प्लांट के सुरक्षा कर्मियों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बच्चे को उठाकर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे का उपचार कराया, वहीं समाज के लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

घटना के विरोध में पिछले चार दिनों से साहू समाज द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि मामले को दबाने के लिए कुछ लोगों द्वारा डराने-धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

इसी क्रम में बुधवार 25 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित साहू संघ भवन में समाज के प्रमुख लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, धमकी देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई करने की बात कही गई।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें प्रशासन को ज्ञापन सौंपने, शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई जैसे विकल्पों पर विचार किया गया।

समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित बालक को न्याय दिलाया जाए तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad