रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
खरोरा में भागवत कथा का समापन
खरोरा। पुराना रामलीला मंच के पास बस्ती पारा माँठ में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।
अंतिम दिन व्यास गद्दी पर आसीन पंडित राजेश कृष्ण महाराज ने परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाते हुए कहा कि ऋषि के श्राप के कारण तक्षक नाग के डसने से सातवें दिन मृत्यु निश्चित होने पर राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से सात दिनों तक भागवत कथा का श्रवण किया।
इस अमृतमयी कथा के प्रभाव से उन्हें परमधाम की प्राप्ति हुई और वे मृत्यु के भय से मुक्त हो गए।
यह आयोजन जनपद पंचायत तिल्दा की उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा अपने पोते के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कराया गया।
समापन दिवस पर विधायक अनुज शर्मा ने कथा स्थल पर पहुंचकर मधुर भजन प्रस्तुत किया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस दौरान भगवान लड्डू गोपाल एवं धक्षेश वर्मा (कान्हा) के साथ फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गुलाब टिकरिहा, बुद्धेश्वर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन के अंतर्गत 28 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.