गुंडरदेही के आसपास के गांव में अवैध शराब,गांजा, सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है
बालोद छत्तीसगढ़। गुंडरदेही के आसपास के गांव में अवैध शराब,गांजा, सट्टा आम बात हो गई है ग्राम परसदा (ड)रेलवे क्रॉसिंग के पास नरसिंह मनहरे आनंद मनहरे के द्वाराखुलेआम सट्टा लिखा जाता है अवैध शराब और गांजा खुलेआम बेचा जाता है जिससे आसपास गांव के माहौल खराब होते जा रहा है छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भी नशे की लत लग रही है
गांव के चौक चौराहा में खुलेआम लोग नशा कर रहे हैं जिससे ग्रामीण परेशान है और आसपास के ग्रामीण बहुत जल्द गांव गांव से बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं जिससे गांव नशा मुक्त हो अवैध शराब गांजा एवं सट्टा बचने एवं खिलाने वाले के ऊपर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सभी समाज के समाज प्रमुखों से हमारे संवाददाता के संपर्क करने पर सभी नशा के खिलाफ हैं और आंदोलन के पक्ष में है हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक भारत साहू ने कहा जिस तरह से सरकार अवैध धर्मांतरण एवं मानत्रण के खिलाफ कानून बनाए हैं वैसे ही अवैध शराब गांजा सट्टा बचने एवं लिखने वाले के ऊपर भी बनाने की मांग शासन प्रशासन से की है स्थानीय संबंधित पुलिस विभाग से निवेदन की है कि अवैध शराब गांजा सट्टा लिखने वाले के ऊपर तत्काल कार्रवाई करें नहीं तो हिंदू संगठन के द्वारा भी ग्रामीणों के साथ मीलकर पुलिस थाना का घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.