भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - जैन धर्म के लिए आज का दिन बेहद खास है।देश भर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है।
महावीर जयंती जैन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, इस दिन भगवान महावीर की जयंती को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा और सत्य के संदेश को फैलाना है।
- सत्य और अहिंसा: महावीर स्वामी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा को सर्वोपरि माना, ये मूल्य आज भी हमारे जीवन को दिशा देते हैं।
- जीवन का उद्देश्य: उनके उपदेशों से हमें समझ आता है कि क्षमा और संयम से जीवन में शांति और संतोष प्राप्त होता है।
- जियो और जीने दो: यह सिद्धांत जीवन में सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देता है।
इस पावन दिन पर जैन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, भक्त भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक करते हैं । महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज एकजुट नजर आ रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.