सोशल मीडिया में तथा कुछ समाचार ग्रुपों में एक बच्चे को कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है
जिसके संबंध में यह बताया जा रहा है कि यह घटना कबीरधाम जिले में घटित हुई है।
कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि उक्त घटना जिले से संबंधित नहीं है।
दिनांक 18.02.2026 को अमरलाल पिता मलखन सिंह बैगा उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम कुकरापानी थाना तरेगांव घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था तथा इस संबंध में थाना तरेगांव में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
दिनांक 26.02.2026 को ग्राम बडखेड़ा थाना बिछिया जिला मंडला में कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना मिलने पर उसे डायल 112 वाहन के माध्यम से उपचार हेतु बिछिया अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 02 से 03 बजे के मध्य बालक अस्पताल से निकल गया, जिसके पश्चात उसका सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया।
उक्त दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण दिनांक 27.02.2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना बिछिया में दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं—एक मारपीट की घटना से संबंधित एवं दूसरा सड़क दुर्घटना में मृत्यु के संबंध में। प्रकरणों में विधिवत जांच की जा रही है।
CNI NEWS Kwardha Chhattisgarh se Anwar Khan ki report


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.