तिल्दा-नेवरा में आधार सेवाओं की कमी, आमजन को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा
नगर पालिका क्षेत्र में आधार वेरिफिकेशन और नए आधार कार्ड बनवाने को लेकर आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 50 से 60 हजार की आबादी वाले इस नगर और आसपास के 100 से अधिक आश्रित ग्रामों के लिए फिलहाल केवल 1 से 2 आधार केंद्र ही उपलब्ध हैं,
जिनमें नगर पालिका कार्यालय और नेवरा उप डाकघर शामिल हैं।
इतनी बड़ी आबादी के लिए सीमित आधार केंद्र होने के कारण यहां रोजाना भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आधार अपडेट या नया आधार बनवाने के लिए लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे आमजन का काफी समय बर्बाद हो रहा है।
इस संबंध में संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग भी आधार संबंधी कार्यों के लिए इन केंद्रों पर पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रों पर वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
स्थिति को देखते हुए श्री चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि नगर की आबादी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए कम से कम 2 से 3 अतिरिक्त आधार केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और आधार से जुड़े कार्य आसानी से पूरे हो सकें।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.