साल्हेवारा में संभागायुक्त का दौरा, अस्पताल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
खैरागढ़: जिला के.सी.जी. अंतर्गत ग्राम साल्हेवारा में दुर्ग संभाग के आयुक्त मान सत्यनारायण राठौर ने बीते दिन पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान आयुक्त राठौर ने सबसे पहले साल्हेवारा में निर्माणाधीन 50 बिस्तर वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय उन्होंने वहां पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर प्रकाश वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इसके बाद आयुक्त ने साल्हेवारा तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित एसडीएम अविनाश ठाकुर को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान हल्का पटवारी राजेन्द्र साहू, साल्हेवारा सरपंच दसरथ पटेल तथा लैब टेक्नीशियन प्रवीण गायकवाड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
आयुक्त के इस निरीक्षण से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के शीघ्र उपलब्ध होने की आशा बढ़ी है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.