वनांचल क्षेत्र की होनहार छात्रा मानसी भेड़िये का नवोदय विद्यालय में चयन — क्षेत्र में हर्ष का माहौल
खैरागढ़ । जिला केसीजी(छत्तीसगढ़)।
वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, साल्हेवारा की प्रतिभाशाली छात्रा मानसी भेड़िये ने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मानसी भेड़िये, जिनके पिता श्री भरत लाल भेड़िये (भारत पैथोलॉजी सेंटर के संचालक) हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षक सर त्रिभुवन राम साहू (रक्से) स्वयं मानसी को बधाई देने पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, साल्हेवारा के प्राचार्य बहादुर सिंह खुशरो एवं समस्त शिक्षक-स्टाफ ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं।
ग्राम साल्हेवारा के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा प्रेमियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. जी.एल. उके,दिलीप शुक्ला,श्रीमती उषा शुक्ला,हिमांशु शुक्ला,अजय नेताम तथा गंधर्व सर सहित अनेक लोगों ने मानसी का उत्साहवर्धन करते हुए उसे आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
मानसी की यह सफलता न केवल उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी छात्र उच्च मुकाम हासिल कर सकता है।
पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और गर्व का वातावरण है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.