दिनांक : 15 मार्च 2026
जिला : विदिशा
हत्या के प्रयास के मामले में मुगलसराय पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त
थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) जप्त किया गया है। जिले में चोरी, नकबजनी एवं गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री सोनू डाबर के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 17.01.2026 को थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनूपपुर में गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा अपराध क्रमांक 11/26 धारा 109(1), 296(b), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में दिनांक 26.01.2026 को दो आरोपियों राजन दांगी एवं मोनू दांगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 14.03.2026 को शेष तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें—
लाखन सिंह दांगी पिता मानसिंह दांगी उम्र 60 वर्ष
गोलू उर्फ भागवत दांगी पिता लाखन सिंह उम्र 27 वर्ष
अजय उर्फ कल्ला पिता लाखन सिंह निवासीगण ग्राम अनूपपुर थाना मुगलसराय शामिल हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जप्त की गई है।
टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में उनि के.के. पवार (थाना प्रभारी), आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक आकाश राणा, आरक्षक सुखजिंदर सिंह, आरक्षक सुनील जाट एवं आरक्षक नीरज राय की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.