मां कर्मा जयंती पर कुकराचुंदा में जुटा साहू समाज, पूजा-अर्चना के साथ हुआ आयोजन
कुकराचुंदा में मां कर्मा जयंती का पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साहू समाज के लोगों ने एकत्रित होकर मां कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति और आपसी एकता के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मां कर्मा के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
इस आयोजन में अध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें मोहित साहू, बंशी साहू, मोती साहू, हेम कुमार साहू, नारायण साहू, राम भुवन साहू, धीर सिंह साहू, शिव साहू, घासीराम साहू, इंदल साहू, जगत साहू, राधेश्याम साहू, तुकाराम साहू, ईश्वर साहू, प्रकाश साहू, हंस प्रकाश साहू, वेद प्रकाश साहू, नोहरी साहू, पूरन साहू, गिरधर साहू और शत्रोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मां कर्मा के जयकारों के साथ समाज की एकता और प्रगति का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.