डोंगरगढ़ -विष्णु लोधी ने महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस को भव्य बनाने का किया आह्वान
डोंगरगढ़।
राजनांदगांव जिला लोधी समाज की खैरागढ़ में आयोजित बैठक में आगामी 22 मार्च को जिला कबीरधाम के ग्राम सेमरिया में आयोजित होने वाले अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के प्रदेश स्तरीय बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों को प्रदेश बैठक में पारित निर्णयों एवं कार्यक्रम के लिए निर्धारित सहयोग राशि की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने समाज के सभी साथियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस को गरिमामय एवं यादगार बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहभागिता से ही इस प्रकार के ऐतिहासिक कार्यक्रम सफल होते हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक तीरथ चंदेल, जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल, महामंत्री नंदकुमार चंदेल,लखन जंघेल, स्वारूप वर्मा, महेश्वर जंघेल,अशोक जंघेल, बालमुकुंद वर्मा, ओमकार लिल्हारे,उत्तम वर्मा, पुरूषोत्तम वर्मा,चेतन वर्मा, जितेन्द्र वर्मा,डेराराम वर्मा,भागवत वर्मा, प्रकाश वर्मा,हर्षवर्धन वर्मा,विश्राम वर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का विश्वास व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.