Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 25, 2026

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विश्व क्षय दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



विश्व क्षय दिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


कवर्धा, 25 मार्च 2026। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। 




मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे के निर्देशानुसार, जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. केशव धु्रव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के निर्देशन तथा बीएमओ डॉ. विनोद चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 27 कवर्धा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 69 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। राज्य से प्राप्त विशेष एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई, जिसमें 32 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई, जिन्हें आगे की जांच हेतु सैंपल कंटेनर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद श्री संजीव कुर्रे की उपस्थिति में किया गया।

अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह के मरीज, धूम्रपान एवं मद्यपान करने वाले, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्ति तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्तियों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के दौरान जिले के 236 ग्रामों को कवर किया जाएगा, जिसमें कवर्धा विकासखंड की लगभग 39,900, बोडला की 42,000, सहसपुर लोहारा की 25,900 तथा पंडरिया की 57,400 सहित कुल लगभग 1,65,200 जनसंख्या को शामिल किया जाएगा। शिविर के संचालन में कंसल्टेंट डॉ. मनीष मसीह, सीपीएम श्री अंशुल, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के श्री मोहन राम साहू, श्री निलेश टोण्डेकर, श्री नितिन कुमार सोनी, श्री भवानी ठाकुर, श्री कृष्णा नागवंशी, एनजीओ से श्री परमेश्वर यादव तथा एक्स-रे टेक्नीशियन श्री तिजाऊ साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में भी जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा मितानिन प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिले के सभी विकासखंडों में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड बोडला के खैरबनाखुर्द उपस्वास्थ्य केंद्र में स्कूल कार्यक्रम, जनआरोग्य बैठक तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। विकासखंड पंडरिया में रक्तदान शिविर, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय कुंडा, एमसीएच अस्पताल पंडरिया, सीएचसी कुकदूर तथा विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा विकासखंड में भी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के माध्यम से एक्स-रे जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad