कांग्रेस प्रदेश महामंत्री द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन श्री रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में रंग, उमंग और सौहार्द का सुंदर संगम दिखाई दिया। समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा ने सुमधुर संगीत और भजनों की प्रस्तुति दी।
उनके गीत-संगीत ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण सराबोर हो गया ।
आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,गणमान्य नागरिक और गौड़ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, समाज के साथियों सहित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजक श्री हरितवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है, यह ऐसा अवसर है जब हम सभी भेदभाव को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं, साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.