श्रीगौड़ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह ,
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -प्रेम,प्रसन्नता और एकता के प्रतिक होली का त्यौहार उल्लास के साथ श्रीगौड़ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने रामसागर पारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रृद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव जी के श्रीचरणों में रंग -गुलाल अर्पित कर की गई। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम दिखाई दिया ।
उपस्थित विप्रजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली कि शुभकामनाएं दी और समाज में प्रेम-एकता एवं भाई -चारे का संदेश दिया । इस पावन अवसर पर समधुर भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, उपस्थित सभी विप्रजन भजनों की धुन में झूमते दिखे ,मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया । अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा ने समाजजनों को होली की शुभकामनाएं दी ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.