केंद्र के निर्णय का स्वागत
मोदी जी की दूरदर्शिता से भारत विश्व पटल पर स्वप्निल
महासमुंद-भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है।” उन्होंने कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों में डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है तथा आपूर्ति संकट की स्थिति भी बनी हुई है, वहीं भारत में इन आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। श्री तिवारी ने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और प्रधानमंत्री की सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक दबावों के बावजूद भारत ने जिस तरह ऊर्जा क्षेत्र में संतुलन बनाए रखा है, वह सराहनीय है। यह न केवल सरकार की कुशल रणनीति को दर्शाता है, बल्कि देश की मजबूत आर्थिक नीतियों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों का भी प्रमाण है।
श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती से देश के आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे महंगाई पर नियंत्रण रखने में भी सहायता मिलेगी और आम जनजीवन को राहत प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य हमेशा आम जनता को राहत देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना रहा है। आने वाले समय में भी सरकार इसी तरह जनहित में निर्णय लेती रहेगी, जिससे भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर उभरेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.