Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 12, 2026

आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महतारी वंदन योजना से सीता राजपूत के छोटे व्यवसाय को मिला संबल

 आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी



महतारी वंदन योजना से सीता राजपूत के छोटे व्यवसाय को मिला संबल


कवर्धा, 12 मार्च 2026। कभी घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई की चिंता में घिरी रहने वाली महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना आज उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मजबूत नींव बन रही है। कबीरधाम जिले की श्रीमती सीता राजपूत इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं, जिन्होंने इस योजना से मिली सहायता को अपने परिवार और छोटे व्यवसाय को मजबूत बनाने में लगाया है।

      कबीरधाम जिले के वार्ड क्रमांक 08 में रहने वाली श्रीमती सीता राजपूत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें अब तक महतारी वंदन योजना की 25 किस्तें मिल चुकी हैं। इस योजना से मिली राशि ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिली है। सीता राजपूत अपने पति के साथ मिलकर गुपचुप और पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पहले सीमित आय के कारण घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई संभालना मुश्किल हो जाता था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उनकी कई चिंताएं कम कर दी हैं।

       सीता बताती हैं कि योजना की राशि हर महीने नियमित रूप से उनके बैंक खाते में जमा हो जाती है। शुरुआत में उन्होंने इस पैसे का उपयोग अपने बेटे की पढ़ाई के लिए किया, जिससे उसे पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। बाद में उन्होंने इस राशि को अपने छोटे व्यवसाय में लगाना शुरू किया, जिससे उनके ठेले के काम में भी थोड़ा विस्तार हो पाया। अब तक उन्हें इस योजना के तहत करीब 25 हजार रुपये की सहायता मिल चुकी है। सीता राजपूत का कहना है कि यह योजना उनके जैसे कई परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। वे मानती हैं कि सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। सीता राजपूत आज गर्व से कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उनके परिवार को सहारा दिया है और उन्हें अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने की नई ताकत दी

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad