Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 6, 2026

रंगों में रमा राजनांदगांव, सुरक्षा की मजबूत ढाल बनी पुलिस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ होली पर्व एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया होली पर्व

 राजनांदगांव


रंगों में रमा राजनांदगांव, 

सुरक्षा की मजबूत ढाल बनी पुलिस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ होली पर्व



एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया होली पर्व


राजनांदगांव जिले में होली का त्यौहार इस वर्ष अत्यंत शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 




पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों तथा जिलेवासियों एवं मीडिया बंधुओं के सहयोग से यह पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।



होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं। इसके तहत वृहद स्तर पर शांति समिति की बैठकें, व्यापारी संघ के साथ बैठक, डीजे संचालकों की बैठक सहित विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


पुलिस की तैयारियों का आगाज फ्लैग मार्च के माध्यम से किया गया, जिसके द्वारा आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस वर्ष 02 मार्च को होलिका दहन से लेकर 05 मार्च तक लगातार पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहा।


सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में  700 जवान, 100 फिक्स्ड पॉइंट, 52 पेट्रोलिंग वाहन, प्रत्येक थाना क्षेत्र में 4-4 पेट्रोलिंग वाहन, तथा गजेटेड अधिकारियों द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त 20 “बाज़ टीम” (बाइक पेट्रोलिंग टीम) भी सक्रिय रूप से तैनात रही, जिनके द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी गई।


पिछले चार दिनों के दौरान कंट्रोल रूम राजनांदगांव द्वारा प्रत्येक घंटे सभी पेट्रोलिंग वाहनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रियल-टाइम लोकेशन मॉनिटर की जाती रही। साथ ही, होली पर्व को ध्यान में रखते हुए बनाए गए विशेष व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से तैनात बल द्वारा लगातार खैरियत रिपोर्ट प्रेषित की जाती रही।


यातायात पुलिस एवं विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात बल द्वारा संध्याकालीन ड्रंक ड्राइविंग पर विशेष कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जब्त कर थानों में खड़े किए गए। साथ ही तीन सवारी वाले दोपहिया वाहनों को भी थानों में खड़ा कर आवश्यक समझाइश के बाद शाम को लौटाया गया।


इन सभी प्रभावी व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप जिले में होली पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गंभीर घटना घटित नहीं हुई, जो कि जिलेवासियों एवं राजनांदगांव पुलिस के लिए संतोष एवं प्रसन्नता का विषय है।


राजनांदगाँव शहर एवं ज़िले के अन्य क्षेत्रों में संध्या कालीन प्रायः दुकाने खुली साथ ही, लोग अपने परिवार के साथ तथा  महिलाए एवं लड़किया भी सहजता के साथ शाम को सड़को पर होली का उत्सव मनाते देखी गईं जोकि पुलिस की सफलता को दर्शाता है। 


पर्व के दौरान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उन्हें इनाम देने की घोषणा की गई है।


राजनांदगांव पुलिस इस अवसर पर जिले के सभी नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं के सहयोग के लिए पुनः हार्दिक आभार व्यक्त करती है।


 राजनांदगांव पुलिस


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad