Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 20, 2026

जिला स्तरीय जेंडर कार्यशाला का सफल आयोजन

 जिला स्तरीय जेंडर कार्यशाला का सफल आयोजन



खैरागढ़, 20 मार्च 2026// जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मैकाल सदन में आज जिला स्तरीय जेंडर कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल द्वारा की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग,




 समाज कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जेंडर समानता, महिला अधिकारों एवं संवेदनशीलता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया कार्यशाला में जेंडर से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे लैंगिक भेदभाव की पहचान, महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न की रोकथाम, 




कार्यस्थल पर समान अवसर सुनिश्चित करने तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जेंडर समानता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि यह समाज के समग्र विकास से जुड़ा विषय है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।




मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को जेंडर संवेदनशीलता को अपने कार्यों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।कार्यशाला में जेंडर बीआरपी, सीएलएफ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के जिला एवं विकासखंड स्तर के स्टाफ तथा पीआरपी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया,जिसमें राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवं नशा मुक्त भारत अभियान प्रचारक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन अपनी वनांचल क्षेत्र में किए कार्यों को विस्तार से बताया साथ ही जेंडर से जुड़े जमीनी अनुभवों एवं चुनौतियों पर चर्चा की प्रश्नोत्तरी शैली में दोनों तरफ से सवाल और जवाब साथ साथ चले इसकी शुरुवात हमें अपने ही घर से करने की आवश्यकता है हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए तभी सफल हो सकेंगे हताशा और निराशा को अपने पास भटकने ही  न ,आप सभी अपने काम पर फोकस करें ,कौन क्या कहता है उस पर ज्यादा विचार न करे उनके समाधान के लिए सुझाव साझा किए गए आज सोशल मीडिया का परिवार टूटने का बहुत बड़ा कारण मान सकते हैं उसके बाद घरेलू हिंसा के लिए दूसरे कारण के रूप में विभिन्न प्रकार की नशा है जिसमें शराब, गाँजा ,बीड़ी सिगरेट तम्बाकू गुटखा गुड़ाखू आदि हैं ।स्वास्थ्य विभाग से आमंत्रित सोनी जी और साहू जी ने सह विस्तार अपनी योजनाओं को धरातल पर कैसे क्रियान्वित करते हैं उन्हें बताया वास्तविकता टेक्निकल बातों को बताया ।जानवी जोशी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छत्तीसगढ़ ने अपने आसपास होने वाली घटना को बताया कि आज घर में भी लड़के और लड़कियों में किस तरह भेदभाव किया जाता है जो बहुत बड़ी चुनौती है स्वतंत्रता का सही मायने क्या होनी चाहिए और आज लोग कैसे गलत अर्थ निकाल रहे हैं सहनशीलता की कमी स्मार्ट बनने के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं।रानी राज लक्ष्मी तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग (उत्तर प्रदेश) अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छत्तीसगढ़ एवं काउंसलर परामर्शदाता ने परामर्श कैसे करते हैं उनके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाले।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जेंडर समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं अपने-अपने क्षेत्रों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यशाला जिले में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई  है सर्व प्रथम पंजीयन करे विभाग को चिन्हांकित करे और उनकी किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं उस विभाग की क्या _क्या जिम्मेदारियां होती है,कैसे वहां तक पहुंचा जाता है उसका सहयोग करे इतना समझाते हुए उमेश कुमार तिवारी डीपीएम NRLM जिला पंचायत खैरागढ़ ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad