पूर्व विधायक गिरवर जंघेल वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल
खैरागढ़। आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरांगना जी का अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी ने आज अपने गृह ग्राम ओटेबंद सहित
नर्मदा चकनार, छुईखदान, झुरानदी एवं ग्राम अतरिया में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और उपस्थित जनसमुदाय के साथ मिलकर वीरांगना को नमन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
🙏 वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को शत्-शत् नमन 🙏




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.