मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ विदिशा जिला इकाई
पत्रकार पर हमले के विरोध में एसडीओपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
आनंदपुर पुलिस पर साधारण धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप
लटेरी। आनंदपुर में खबर कवरेज के दौरान पत्रकार मनीष शर्मा पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ लटेरी ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में आनंदपुर में खबर कवरेज के दौरान पत्रकार मनीष शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना की खबर विभिन्न न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसके बावजूद आनंदपुर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए साधारण धाराओं में ही प्रकरण दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पत्रकार को जबरन रोकने, मोबाइल छीनने का प्रयास करने, गाली-गलौज करने और गेंती से हमला करने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। इसके साक्ष्य भी मौजूद है इसके बावजूद पुलिस द्वारा कड़ी धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का यह भी आरोप है कि आनंदपुर पुलिस ने आरोपी राधा बल्लभ शर्मा को बचाने के उद्देश्य से पत्रकार के खिलाफ भी कुछ धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी है, जिससे पूरे मामले को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। और जिले एवं प्रदेश के सभी ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की जाएगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
के पदाधिकारी और क्षेत्र के कई पत्रकार उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.