सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
फाग गीत, नगाड़ा और डीजे की धुन पर झूमे नगरवासी, रंग-गुलाल लगाकर दिया भाईचारे का संदेश
बिलाईगढ़। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर बिलाईगढ़ सामुदायिक भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासियों के लिए होली पर्व से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं,
जिससे पूरे आयोजन का माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर धुन, नगाड़ों की गूंज और डीजे की ताल पर नगर के लोग जमकर थिरकते नजर आए। रंग और गुलाल से सराबोर वातावरण में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
सामुदायिक भवन परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोग होली की खुशियों में सराबोर दिखाई दिए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के सामूहिक आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।
होली मिलन समारोह में नगर के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री द्वारिका देवांगन सहित नगर के समस्त व्यापारी बंधु, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नगर में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की। इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर में होली के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।
CNI NEWS सारंगढ़ बिलाईगढ से अखिलेश नागेश्वर की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.