Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 4, 2026

ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने किया होली मिलन का आयोजन

 ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने किया होली मिलन का आयोजन.




सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

छ.ग.प्रदेश - उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई मातृशक्ति परिषद् जिला ईकाई ने रियासत कालीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को होली मिलन का आयोजन किया.



संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉली तिवारी ने बताया कि जिला ईकाई की समस्त सहयोगियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आमलकी एकादशी पर रियासत कालीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव पूजन कर रंग उत्सव होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया. होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का पर्व है. उन्होंने समाज में महिला सशक्तिकरण, संस्कारों के संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया.


जिला सचिव स्वाति शर्मा ने   जानकारी देते हुए बताया समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं होली के पारंपरिक गीतों के साथ हुई. उपस्थित मातृशक्ति ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता तथा परिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा लोकगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने वातावरण को रंगमय और उल्लासपूर्ण बना दिया.


इस अवसर पर जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती शैल शर्मा, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती रोहणी शर्मा, श्रीमती श्यामा तिवारी, श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती गायत्री तिवारी सहित जिले से अधिकांश संख्या में संगठन सहयोगी बहनें उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad