पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
तिल्दा-नेवरा = प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत कलेक्टरेट परिसर, रायपुर डिवीजन में मल्टी लेवल पार्किंग स्थल पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना विषयक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
कार्यक्रम में रायपुर ओ एंड एम डिवीजन के उपसंभाग तिल्दा में पदस्थ सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार गजेन्द्र तथा वितरण केंद्र तुलसी में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निशुल्क पंजीयन प्रक्रिया, बैंक ऋण सुविधा, केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान एवं लाभों की जानकारी दी।
इस दौरान सोलर पैनल स्थापना के बाद उपयोग में आने वाले उपकरणों पर मिलने वाली वारंटी एवं सर्विस से संबंधित जानकारी भी विस्तार से साझा की गई। साथ ही सोलर प्लांट की सुरक्षित सफाई कैसे करें और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रोजेक्ट दक्ष के तहत इस पहल की सराहना की। अंत में सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार गजेन्द्र ने दूर-दराज से आए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
CNI NEWS Tilda Neora से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.