Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 13, 2026

बिलाईगढ़–पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार को घेरा, जल्द शाखा खोलने की मांग

 बिलाईगढ़–पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा



विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार को घेरा, जल्द शाखा खोलने की मांग


बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने विधानसभा में बिलाईगढ़ एवं पवनी क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा शुरू नहीं होने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता, किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए बैंक की स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक शाखा शुरू नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि बिलाईगढ़ एवं पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर की शाखा खोलने की स्वीकृति भारतीय रिजर्व बैंक से पहले ही प्राप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कर्मचारियों की कमी के कारण निर्धारित समय-सीमा में बैंक की शाखा शुरू नहीं की जा सकी।


विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि यदि सरकार और संबंधित विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाते तो आज बिलाईगढ़–पवनी क्षेत्र के हजारों किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल रहा होता। उन्होंने बताया कि बैंक खोलने के लिए समय-सीमा बढ़ाने हेतु 26 अक्टूबर 2024 और 11 अप्रैल 2025 को आरबीआई को पत्र भेजे गए, लेकिन आरबीआई ने तीन बार समय-सीमा विस्तार के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।


विधायक लहरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण क्षेत्र की जनता वर्षों से बैंकिंग सुविधा से वंचित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था कर बिलाईगढ़ एवं पवनी में सहकारी बैंक की शाखा शुरू की जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।


उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में लगातार मजबूती से उठाती रहेंगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करती रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad