श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्य रंगोंत्सव संपन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -होली के पावन अवसर पर डी.डी.नगर से.२ स्थित नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भव्य होली रंगोंत्सव का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ भगवान के श्रीचरणों में रंग गुलाल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच एक दूसरे को रंग -गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। यह उत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम दिखाई दिया ।रंगोंत्सव में बच्चे युवा और बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इस रंगोंत्सव में शामिल रहे लक्की अवस्थी, श्रवण शर्मा, दामोदर शर्मा,लाडी भाई, सीमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, राखी शर्मा, शांति गुप्ता, अंजूजी,तरुणा सोमनाथे, दृष्टि शर्मा, सुषमा सिंग,संध्या शर्मा, सहित बडी़ संख्या में मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.